जौनपुर, मार्च 31 -- जौनपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। अब तक एक लाख 71 हजार 528 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और शेष उपभोक्ताओं के काम जारी है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर आईएसआई प्रमाणित हैं और रियल टाइम में बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी देते हैं। यह मीटर प्रीपेड मोड पर काम करता है, जिसे मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। प्रीपेड व्यवस्था में बिजली बिल भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए बैलेंस, खपत और रिचार्ज की नियमित जानकारी दी जा रही है। सोलर सिस्टम लगाने पर मीटर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरडीएसएस योजना के तहत मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं...