मुरादाबाद, मई 10 -- स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं के बीच लगातार बढ़ रही शंकाओं और शिकायतों को देखते हुए बिजली विभाग ने व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को नई मीटर व्यवस्था और बिलिंग प्रणाली की पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरासिया ने बताया कि उपभोक्ता प्रीपेड और पोस्टपेड व्यवस्था के अंतर, रिचार्ज प्रक्रिया, बिल भुगतान और मीटर बदलने की कार्यप्रणाली को लेकर असमंजस में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिशासी अभियंताओं के कार्यालयों, विद्युत केंद्रों और ग्रामीण उपकेंद्रों पर सहायता शिविर लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में उपभोक्ताओं की शिकायतें मौके पर सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के...