शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में शव यात्रा निकालकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बहादुरगंज कार्यालय पर पुलिस के कड़े पहरे के बीच जैसे ही व्यापारी पुतला लेकर निकले, पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और पुतला छीन लिया गया। इसके बाद व्यापारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है। सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा और भुगतान अपडेट नहीं हो रहा। साथ ही पुरानी सिक्योरिटी समायोजन की जानकारी भी नहीं दी जा रही। यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर की समस्याओं के विरोध में भड़के व्यापारी महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.