जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी चौराहे से हाइडिल तक पैदल मार्च कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। बिजली कटौती और बढ़े बिल से जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर मनमानी और जनहित की अनदेखी का आरोप लगाया। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद करने, गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि वापस करने की मांग की। यह भी पढ़ें- किसानों ने किया बिजलीघर का घेराव प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के बाद राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.