शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहजहांपुर के सदस्यों ने प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की बरेली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया। शाहजहांपुर के व्यापारियों से प्रीपेड स्मार्ट मीटर, जीएसटी, खाद्य विभाग और बिजली विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि 23 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापार मंडल द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में कई अनियमितताएं हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शाहजहांपुर महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा छोटे और मझोले व...