सहारनपुर, मई 3 -- आम आदमी पार्टी ने जनपद में लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को अधिक बिल थमाए जा रहे हैं, जबकि अग्रिम भुगतान के बावजूद 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को पत्र भेजकर स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही एक संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर समस्या के समाधान की अपील की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान आदित्य गर्ग, सुशील कुमार, शहजाद मलिक, हरपाल सिंह, मुर्तजा, मो. इरशाद, साहिल, धर्मपाल, मिथुन सूर्यवंशी आदि रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- आप का स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्श...