प्रीपेड से पोस्टपेड मीटर होने पर किस्तों में जमा होगी सिक्योरिटी मनी
लखनऊ, मई 7 -- अगर आपके परिसर में पोस्टपेड मीटर से प्रीपेड मीटर कर दिया गया है और सिक्योरिटी मनी प्रीपेड मीटर में माइनस हो गई तो फिर से पोस्टपेड मीटर होते ही सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। हालांकि यह सिक्योरिटी मनी हर माह आसान किस्तों में बिजली विभाग लेगा। वहीं प्रीपेड मीटर में जो बैलेंस होगा, उसे पोस्टपेड मीटर में समायोजित किया जाएगा। विभाग अब राजधानी के करीब तीन लाख प्रीपेड मीटरों को वापस पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। बुधवार को लेसा के विभिन्न बिजली दफ्तरों में हजारों उपभोक्ताओं ने मीटर बदलने की मांग की, जिसके बाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जल्द ही इसकी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी कर दी जाएगी। बिजली अभियंताओं के मुताबिक मीटर पोस्टपेड होते ही उपभोक्ताओं को उनके कनेक्शन के लोड (किलोवाट) के अनुसार सिक्योरिटी मनी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.