बलिया, मार्च 16 -- बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर का नियम सख्त कर लागू करने के पहले ही दिन यानि शनिवार को जिले के 1503 उपभोक्ताओं का 'निगेटिव' बैलेंस में कनेक्शन स्वत: डिस्कनेक्ट हो गया। अचानक बत्ती गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई हर कोई बिजली विभाग के अधिकारियों से मोबाइल वार्ता करने तथा मैसेज देखने में व्यवस्त हो गए। जानकारी हुई कि बिजली बिल बकाया में कनेक्शन विच्छेदन हुआ है। विभाग का इन उपभोक्ताओं पर दो करोड़ 82 लाख बकाया था, लिहाजा उनकी आपूर्ति स्वत: बंद हो गई। आनन-फानन में बीती देर रात तक 182 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन 21 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया, इसके बाद उनकी स्वत: आपूर्ति चालू हो गई। रविवार की सुबह तक 1326 उपभोक्ताओं का कनेक्शन 'निगेटिव' बैलेंस में कटा हुआ था।बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.