राजीव शर्मा, अगस्त 13 -- देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल द्वारा 12 अगस्त 2026 को प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान्स में की गई भारी बढ़ोतरी को लेकर CTI यानी चेम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कड़ा विरोध जताया है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने गुरुवार को इस बारे में केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा और टेलीकॉम कंपनियों की इस मनमानी पर तुरंत नकेल कसने की मांग की। उनका कहना है कि इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय परिवारों, छात्रों, कर्मचारियों आदि पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, क्योंकि मोबाइल आजकल हर व्यक्ति की जरूरत की चीज बन चुका है। व्यापारिक संगठन ने इस मामले में सरकार से 15 दिन के अंदर ठोस ऐक्शन लेने के लिए कहा है और ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।CTI ने इन बातों पर जताई मुख्य आपत्ति ...