सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सहारनपुर। बरेली की नाट्य संस्था माधव रंगमंडल द्वारा मंचित नाटक 'प्रीपेड मृत्यु' ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। शैलेन्द्र कुमार द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नाटक का मंचन बेहद प्रभावशाली रहा। नाटक की कहानी आधुनिक जीवनशैली में रिश्तों की बदलती संवेदनाओं को उजागर करती है। दिखाया गया आज की जिंदगी में इंसान के पास अपने परिजनों, खासकर बुजुर्गों के लिए समय नहीं रह गया है। लोग अब अपने अंतिम संस्कार जैसी जिम्मेदारी भी इवेंट कंपनियों को सौंपने लगे हैं। नाटक का मुख्य पात्र विजय, जो अमेरिका में रहता है, अपने पिता के निधन के बाद भारत आता है। उसे पता चलता है उसके पिता ने अपने अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था पहले ही एक इवेंट कंपनी को सौंप दी थी। एक भावनात्मक पत्र भी छोड़ा है। विजय पत्र को पढ़ता है, तो उसमें व्यक्त पिता की पीड़ा, अक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.