लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में उपनेता विरोधी दल प्रमोद तिवारी ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता इस व्यवस्था से परेशान है और आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाना पूरी तरह अव्यावहारिक है और नियम विरुद्ध भी। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की रीडिंग दुरुस्त नहीं है। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर डाका पड़ रहा है। यह उपभोक्ताओं का अधिकार है कि वे प्रीपेड मीटर लें या पोस्टपेड। बावजूद इसके बिना उनकी सहमति के बिजली कंपनियां जबरन प्रीपेड मीटर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर नई अधिसूचना लागू न करने पर अवमानना याचिका दायर, UPPCL की बढ़ेंगी मुश्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.