एटा, मार्च 26 -- जिले में लागू की गई स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली उपभोक्ताओं के लिए सुविधा नहीं केवल समस्या बन रही है। बकाया बिल होने के कारण ऑनलाइन काटी गई बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी घंटों और पूरे-पूरे दिन बहाल नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं को बिजली अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बकाया बिल का ऑनलाइन या काउंटर पर भुगतान करते ही नियमतः बिजली तुरंत चालू हो जानी चाहिए। शहर में हकीकत इसके विपरीत है। बिल जमा करने के बाद भी उपभोक्ताओं को घंटों या पूरे दिन और रात बिजली आने का इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली घरों और कार्यालयों पर तैनात कर्मचारियों से शिकायतें करने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को कर्मचारी और अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे कि उनके पास बिजली चालू करने या काटने का कोई अधिकार नहीं है। अधिकारी कर...