फिरोजाबाद, मई 2 -- प्रीपेड मीटरों के विरोध में भड़की चिंगारी लगातार विरोध कारण बन रही है। विद्युत विभाग के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने अचानक कोटला चुंगी चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामे के दौरान न केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि उन्होंने कई बार जाम लगाने का भी प्रयास किया। कहा कि उनके पुरानी मीटर लगाओ और नए प्रीपेड मीटरों को हटाओ। जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भारी मात्रा में मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर आ गए। लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंचकर प्रीपेड मीटर के विरोध में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। महिलाएं प्रीपेड व्यवस्था के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.