प्रीपेड मीटर को उखाड़कर पचोखरा फीडर पर महिलाओं का प्रदर्शन
फिरोजाबाद, मई 1 -- प्रीपेड और स्मार्ट मीटर का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आएदिन किसी ने किसी फीडर पर महिलाओं का प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को पचोखरा के विद्युत फीडर पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर द्वारा जो बिल निकाला जा रहा है, वो पूर्व के मीटर से लगभग दूना आ रहा है। जिसको वहन करने की स्थिति में ग्रामीण नही हैं, यही कारण है कि नए मीटरों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पचोखरा क्षेत्र की ग्रामीण महिलायें बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं जिनके हाथों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर थे, जिनको वे अपने अपने घरों से उखाड़कर लाईं थीं। सभी महिलाएं हंगामा करते हुए विद्युत फीडर पर पहुंची और उपस्थित अधिकारियों को खरी खोटी सुनाईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.