पीलीभीत, मार्च 29 -- प्रीपेड मीटर और बिजली विभाग के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल 31 मार्च को हल्ला बोल आंदोलन करेगा। इसके तहत 31 मार्च को ज़िलाव्यापी प्रदर्शन होगा। विद्युत विभाग में कथित व्याप्त भ्रष्टाचार, उपभोक्ताओं के उत्पीड़न और बिना सूचना थोपे गए प्रीपेड मीटरों की बात कह कर विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िलाध्यक्ष एमए जिलानी की अगुवाई में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया कि 31 मार्च को दोपहर 12 बजे जिले में तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। ज़िलाध्यक्ष एमए जिलानी ने कहा कि जिले में उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बिना ही उनके पुराने मीटरों को प्रीपेड मीटरों में बदल दिया गया है। तकनीकी जानकारी के अभाव में हज़ारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन अचानक बंद हो गए हैं। उपभोक्ताओं को न तो रिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.