महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले महराजगंज के व्यापारियों ने प्रीपेड मीटर लगाए जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों बताया कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों की लाइट कट जा रही है। प्रीपेड मीटर के एप में जमा करने के बाद भी पेमेंट अपडेट नहीं पा रही है। पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट करने का डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में जिलेभर के व्यापारी काफी परेशान हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फूलचंद्र अग्रवाल, दीपक जायसवाल, दुर्गेश कुमार गुप्त, अशोक टिबड़ेबाल, सुधीर अग्रहरि, कमलेश मद्धेशिया, मनोज अग्रहरि, अनिल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर : व्यापारियों-महिलाओं का ऊर्जा भवन पर हंगामा ...