फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कायमगंज, संवाददाता। प्रीपेड बिजली मीटर से उत्पन्न समस्याओं के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के दर्जनों पदाधिकारी बिजली उपकेंद्र रुटौल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रीपेड मीटर व्यवस्था में व्याप्त खामियों और विभागीय अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए समाधान की मांग उठाई। व्यापारियों का आरोप है कि प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद हजारों उपभोक्ताओं की बिजली बार-बार कट रही है। सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर रहा, जिससे भुगतान करने के बाद भी रिचार्ज अपडेट नहीं हो रहा। उपभोक्ताओं को पुरानी सिक्योरिटी एडजस्टमेंट की जानकारी नहीं दी जा रही और वर्षों पुराने बकाया दिखाकर वसूली की जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए जा रहे, ऐप डाउनलोड में दिक्कतें आ रही हैं और सीलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.