फिरोजाबाद, अप्रैल 17 -- शहर में प्रीपेड मीटरों का झटका लगातार जारी है। गुरुवार को माइनस में बैलेंस के आते ही करीब 1500 घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। अचानक बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। पिछले दिनों प्रीपेड मीटर को लेकर काफी हंगामा हुआ। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किए। संस्थाओं ने ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ विद्युत अधिकारियों की बैठक भी कराई, लेकिन इसके बाद भी प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। दो दिन ब्रेक लगने के बाद एक बार फिर से प्रीपेड मीटर में बैलेंस माइनस में पहुंचते ही बिजली बंद करने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्मार्ट मीटर पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, इंदिरानगर उपकेंद्र से अफसरों को पैदल ले गईं माइनस में बैलेंस आने के बाद लगभग 1500 घरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.