मथुरा, मई 2 -- अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रीपेड मीटर के विरोध में कैंट कार्यालय पर प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की। महासभा ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंप इन मीटरों को हटाने की मांग की। साथ में करीब 150 प्रार्थना पत्र दिए गए। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि दो हजार रुपये माइनस में होने तक लाइट नहीं कटेगी। शनिवार को महासभा की अध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य कैंट बिजलीघर पहुंचे और प्रीपेड मीटर का विरोध कर नारेबाजी करते हुए इन मीटरों को हटाने की मांग। कहा कि प्रीपेड मीटर से सर्वाधिक परेशान गरीब लोग हैं, जोकि इसकी जानकारी नहीं रखते हैं। आए दिन लाइट कट जाती है। इस बीच बातचीत के लिए मुख्य अभियंता द्वारा इन्हें बुलाया गया। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने महासभा पदाधिकारियों से बातचीत की और समस्याओं के समाधान का आश्वा...