लखनऊ, मई 2 -- प्रदेश सरकार ने राज्य सलाहकार समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। विद्युत नियामक आयोग ने 18 मई को समिति की बैठक बुलाई है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजकर स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को भी बैठक एजेंडे में शामिल करने की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मामले में पावर कारपोरेशन विद्युत अधिनियम के प्रावधानों का खुला उल्लंघन कर रहा है। लगभग 75 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना सहमति प्रीपेड मोड में बदले जाने के आरोप हैं, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ा विवाद, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी पूरे प्रदेश में इसे लेकर व्यापक जनाक्रोश व विरोध की स्थिति बनी हुई है। बैठक की अध्यक...