पीलीभीत, फरवरी 6 -- बरखेड़ा। पावर कारपोरेशन की कार्यप्रणाली, प्रीपेड मीटर की विसंगतियों और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी को 19 सूत्रीय ज्ञापन दिया है। जिलाध्यक्ष एमए जिलानी के निर्देश पर मुख्यमंत्री को एक 19 सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रीपेड मीटर व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि प्रीपेड मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं की पुरानी जमा सिक्योरिटी राशि वापस की जाए और प्रीपेड व्यवस्था में फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त कर शुद्ध उपभोग (जितनी बिजली खर्च, उतना बिल) आधारित बिलिंग की जाए। साथ ही, बंद मकानों पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह हटाने की मांग भी शामिल है। विभागीय पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.