हमीरपुर, मार्च 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू होते ही उपभोक्ताओं के सामने बिजली का संकट शुरू हो गया है। दो दिन के अंदर लखनऊ से जनपद के करीब पांच हजार कनेक्शन काटे गए। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। नई व्यवस्था में बकाया जमा करने के साथ-साथ एडवांस में कुछ न कुछ धनराशि देनी होगी, तभी बिजली मिलेगी। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही कॉर्पोरेशन के इस दांव ने उपभोक्ताओं के माथे पर बल ला दिए हैं। लोग अपने अन्य खर्चों को दरकिनार कर बिजली का बकाए के साथ-साथ एडवांस धनराशि जमा करने की जुगत भिड़ाते घूम रहे हैं। घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही अब कारपोरेशन ने इन्हें प्रीपेड करना शुरू कर दिया है। 13 मार्च से कारपोरेशन ने ऐसे बकाएदारों के कनेक्शन लखनऊ से काटने शुरू कर दिए हैं, जिनके ऊपर विभाग का थोड़ा भी बकाया है। अब ऐसे उपभोक्ताओं ...