बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर लोगों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एसडीएम कॉलोनी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह से प्रीपेड मीटर हटाने की मांग उठाई और ज्ञापन सौंपा। छांसियावाड़ा मोहल्ला निवासी अनुराग, कौशल, अरवन, मुकेश, शीतल, मंजू, मधू, पूनम, शीला, प्रिया, शकुंतला, नानक, श्याम आदि ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हाल ही में पावर कॉर्पोरेशन द्वारा उनके घरों पर प्रीपेड बिजली मीटर लगाए गए हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि रिचार्ज समाप्त होते ही बिजली कट जाती है, जिससे भीषण गर्मी में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों में भड़क रहा आक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.