रिषिकेष, अप्रैल 26 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर संचालित प्रीपेड टैक्सी चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चालकों ने एयरपोर्ट परिसर में निजी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के काउंटर हटाने, स्थानीय प्रीपेड टैक्सियों को प्राथमिकता देने और नियमों के समान अनुपालन की मांग उठाई। ऐप आधारित टैक्सी काउंटरों के कारण स्थानीय प्रीपेड टैक्सी चालकों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। जबकि वह लंबे समय से एयरपोर्ट पर नियमों के तहत सेवा दे रहे हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय सिंधवाल ने कहा कि प्रीपेड टैक्सी व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी सेवा देती है। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में सभी सेवाओं के लिए समान नियम लागू करने की मांग भी की। सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ चालकों की रोजीरोटी का नहीं, ...