अलीगढ़, अप्रैल 9 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति लगातार उलझती जा रही है। एक ओर शासन स्तर पर प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने की चर्चा है, वहीं स्थानीय अधिकारी इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं पहुंचा है, जिसमें प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने या अनिवार्यता खत्म करने की बात कही गई हो। इस असमंजस का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जो लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।जिले में अब तक करीब 3 लाख 15 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि लक्ष्य 5 लाख 94 हजार का निर्धारित किया गया है। इनमें से 3 लाख से अधिक मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित किए जा चुके हैं। विभाग की इस तेजी के बीच उपभोक्ताओं ...