एटा, मई 8 -- स्मार्ट मीटर धारक बिजली उपभोक्ताओं को अब बार-बार रिचार्ज के झंझट और बैलेंस खत्म होते ही असमय बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिल गई है। यूपीपीसीएल प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने जिले के सभी स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से हटाकर पुन: पोस्टपेड मोड पर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्मार्ट मीटरों के प्रीपेड होने के कारण जिले के 1.18 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार मीटर रीचार्ज एवं असमय बिजली कटौती की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। इसका जिलेभर के उपभोक्ताओं ने सरकार और यूपीपीएसीएल का जमकर विरोध किया। इसे देखते हुए बीते दिनो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पुन: पोस्टपेड मोड पर करने के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- मीटर को पोस्टपेड करवाने 400 से अधिक लोग दफ्तरों पर पहुंचेयूपीपीसीएल के आदेश गुरुवार को यूपीपीसीएल एम...