रुद्रपुर, जुलाई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में सोमवार सुबह प्रीत विहार से रम्पुरा जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह राहगीरों ने प्रीत विहार से रम्पुरा जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष पड़े देखे। सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाल प्रकाश दानू और रम्पुरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घ...