रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भूमि विवाद के चलते प्रीत विहार क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद भूमि स्वामी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फाजलपुर महरौला प्रीत विहार इलाके में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बिहार निवासी मजदूर कार्तिक पोतदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीम गाठित की गई थीं। जांच में सामने आया कि विवादित भूमि को लेकर प्रीत विहार निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच लंबे समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.