रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 25 अंतर्गत प्रीत विहार और फाजलपुर महरौला में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मेयर विकास शर्मा ने दो सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मेयर का पुष्पमालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मेयर ने रनवीर सिंह चौहान के आवास से अवतार सिंह के आवास तक और गोपी के आवास से विजेंद्र के आवास तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास उनका मिशन है और प्रीत विहार सहित सभी कॉलोनियों में जलभराव, जर्जर सड़कों और प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बड़े शहरों की तरह रुद्रपुर नगर में ही अब होगी रोशनी-सुधा उन्होंने कहा कि नगर निगम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.