प्रीतेश सिन्हा ने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में पाई सफलता
गोड्डा, जुलाई 5 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी निवासी प्रितेश सिन्हा ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा की परीक्षा में 59वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनके पिता आशुतोष कुमार किसान हैं जबकि माता बॉबी सिन्हा गृहिणी हैं। प्रीतेश ने बताया कि उन्होंने दसवीं की पढ़ाई 2016 में पीरपैंती के गौथल्स पब्लिक स्कूल से 9 सीजीपीए से उत्तीर्ण किया तथा 12वीं की पढ़ाई 2018 में पटना के सेंट्रल स्कूल से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया जबकि स्नातक रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से 2023 में एग्रोफोरिस्ट्री लाइजेशन विषय में पूरी किया।इसके बाद रांची में रहकर भारतीय वन सेवा की परीक्षा की तैयारी की तथा सफलता प्राप्त की। इसके पूर्व बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.