सहरसा, मार्च 8 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बेला बगरौली गांव में हुये प्रीति की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बिहरा थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी तेज कर दी है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि जगह-जगह छापेमारी की गई है लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ससुराल वाले इस घटना के बाद घर छोड़कर फरार हैं। बेला बगरौली गांव में प्रीति की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चायें तेज है। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या की बात बताते हुये कह रहा है कि इस घटना के बाद घरवाले प्रीति को लेकर अस्पताल गये थे लेकिन तबतक घर पर पुलिस आने की सूचना पर डर के मारे तुनियाही नहर के पास रखकर उसे पुआल से ढंक दिया था। घटना की सत्यता क्या है ये तो पुलिस के लिये एक गहन जांच का विषय बना हुआ है। प्रीति के पिता के आवेदन पर ...