बलिया, अप्रैल 27 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बछईपुर ससुराल में जाकर पत्नी और सास की हत्या करने के आरोपी अमित गुप्ता उर्फ हंटर को पुलिस चौबीस घंटे बाद भी पकड़ नहीं सकी है। हालांकि उसको गिरफ्तार करने के लिए नगरा, गड़वार के साथ ही पुलिस की स्वॉट और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता की शादी बछईपुर की प्रीति से साल 2022 में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों के परिजनों ने विवाह तय कर दिया। इसी बीच लड़की पक्ष को जानकारी हुई कि अमित का चाल-चलन ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया। यह भी पढ़ें- दोहरा हत्याकांड : चौबीस घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हालांकि तब तक अमित और प्रीति के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। परिजनों की रजामंदी के बगैर प्रीति अमित के साथ घर छोड़कर भाग गयी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.