प्रीति सिंह बनीं न्यायिक एसडीएम, जितेंद्र सिंह को मिली एसडीएम की जिम्मेदारी
मुरादाबाद, जून 10 -- शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत ठाकुरद्वारा की उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह को ठाकुरद्वारा में ही उप जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान उप जिलाधिकारी न्यायिक जितेंद्र सिंह को ठाकुरद्वारा का नया एसडीएम बनाया गया है। इस बदलाव के बाद तहसील प्रशासन में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हुआ है। प्रीति सिंह अब न्यायिक कार्यों का संचालन करेंगी, जबकि जितेंद्र सिंह क्षेत्र में राजस्व, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की कमान संभालेंगे। प्रशासनिक हल्कों में इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसील स्तर के विभिन्न कार्यों और योजनाओं के संचालन में नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.