प्रयागराज, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झूंसी व्यापार मंडल की महिला टीम का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक निशीथ वर्मा के अनुसार, महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टीम का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रीति यादव, उपाध्यक्ष रेनू केसरवानी, उपाध्यक्ष शिखा तिवारी, महामंत्री मनीषा सिंह, कोषाध्यक्ष रितिका कंसल, महासचिव अर्चना पांडेय, उप महामंत्री गौरी श्रीवास्तव, संगठन मंत्री प्रतिमा मौर्य, प्रचार मंत्री संगीता, उप महासचिव रीना सिंह, उप प्रचार मंत्री नीलम गुप्ता, उप संगठन मंत्री आशा गुप्ता शामिल हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज सोनकर पदाधिकारियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.