सहरसा, अप्रैल 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नया बाजार निवासी प्रीति मिश्रा, जो मूल रूप से तराही चंद्रायण निवासी ललित चंद्र मिश्रा की पौत्री और संतोष कुमार मिश्रा, महालक्ष्मी देवी की पुत्री ने 8 अप्रैल को घोषित एसएससी सीजीएल 2026 के परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनके चयन के उपरांत उन्हें भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर नियुक्ति प्राप्त हुई है। प्रीति के पिता पेशे से शिक्षक हैं और पूजा-पाठ का कार्य भी करते हैं माता भी निजी शिक्षिका हैं। भाई आदर्श आनंद ने बहन की लगन को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रीति की नानी ने कहा कि उसके नाना स्व. पंडित बिनोद मिश्रा ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.