अल्मोड़ा, मार्च 25 -- रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक में ग्राम प्रधान संगठन चुनाव में वलना की प्रधान प्रीति पंत ने बाजी मारी। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रधान सदस्यों ने दावेदारी की थी। नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रीति ने कहा कि पंचायतों के सर्वांगीर्ण विकास के लिए कार्य किया जाएगा। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर समस्याओं के निराकरण के प्रयास होंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...