सीवान, जून 26 -- महाराजगंज/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सानी बसंतपुर की बेटी प्रीति कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होकर उनका चयन राजस्व पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से सानी बसंतपुर सहित पूरे जिले में खुशी और गौरव का माहौल है। प्रीति कुमारी, माता राधिका देवी एवं स्वर्गीय राम लाल सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा गांव के ही विद्यालयों से प्राप्त की। उन्होंने गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय, सानी बसंतपुर एवं शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, सानी बसंतपुर से शिक्षा ग्रहण कर सफलता का यह मुकाम हासिल किया। यह भी पढ़ें- प्रीति कुमारी बनीं राजस्व पदाधिकारी का सम्मान समार...