लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता साहित्यकार प्रीति कबीर की नई पुस्तक प्रियभारत का विमोचन बीते दिन मुख्य अतिथि पूर्व आईजी ओपी त्रिपाठी ने किया। इस दौरान ओपी त्रिपाठी ने कहा कि पुस्तक भारत के प्रति सम्मान और गौरव को समर्पित है। यह निश्चय ही देशवासियों को देश प्रेम के प्रति प्रेरित करेगी और उनमें श्रद्धाभाव पैदा करेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदीप कुमार महाधिवक्ता ने कहा कि पुस्तक राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत है। इस मौके पर डा. दीप राज सिंह, एडवोकेट श्रेष्ठ श्रीवास्तव, वंदना अस्थाना, आनंद पाण्डेय आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.