पटना, जुलाई 1 -- बिहार सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया गया है। जिन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है उनमें आईपीएस से लेकर डीएसपी स्तर के अफसरों के अलावा राजस्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारी सहित 53 डीएसपी स्तर के पदाधिकारी का तबादला किया है। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक प्रीता वर्मा को डीजी, होमगार्ड एवं अग्निशमन बनाया गया है। पंकज दराद को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के सीएमडी की जिम्मेदारी मिली है। सुधांशु कुमार अब ट्रैफिक के साथ विशेष निगरानी इकाई का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इनके साथ ही अमृत राज को एटीएस के एडीजी, केएस अनुपम को एडीजी विधि व्यवस्था, राजेश कुमार को एससीआरबी का आईजी, पंकज राज को रेलवे का आईजी, एस प्रेमलथा को बी-सैप का आईजी, शिवम धाकड़ को म...