प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- हिन्दुस्तानी एकेडेमी के सभागार में मंगलवार को कवयित्री प्रीता बाजपेई के गजल संग्रह 'सर पे आसमान तो है' का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण व सारस्वत अतिथि पूर्व सीएमओ डॉ. पीके सिन्हा ने संग्रह का विमोचन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस संग्रह में प्रेम और सौहार्द के साथ-साथ समाज व बदलते चेहरों की दास्तां बयान करता है। शायर अनवर अब्बास, राम प्रसाद बेखुद, अंजनी कुमार सिंह ने भी गजल संग्रह पर विचार रखे। अध्यक्षता रिटायर्ड आईएएस आरएस वर्मा ने किया। समारोह में डॉ. आभा श्रीवास्तव मधुर, जया मोहन, शैलेंद्र अवस्थी, मोहिनी श्रीवास्तव, सुनील दानिश आदि मौजूद रहे। शरद पगारे की पुस्तक का मेले में विमोचन राष्ट्रीय पुस्तक मेले में मंगलवार को प्रो. सुनील विक्रम सिंह द्वारा संपादित पुस्तक शरद पगारे : व...