गुमला, अप्रैल 5 -- गुमला। जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में रविवार को अहीर सेना की बैठक राम लखन गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केसीपारा निवासी छह वर्षीय प्रीतम गोप की 10 मार्च को हुई हत्या पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि गला दबाकर हत्या किए जाने के बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।संगठन ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी गई कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर अहीर सेना सड़क जाम कर आंदोलन करेगी।सचिव देव नारायण यादव ने बताया कि प्रीतम 10 मार्च को एक शादी समारोह में गया था और लापता हो गया। 13 मार्च को उसका शव कुएं से बरामद हुआ था। बैठक में कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.