धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम रवानी को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में दो साल के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस अनुशासन समिति के चैयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से प्रीतम रवानी को दो-दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका संतोषजनक जवाब उन्होंने ने नहीं दिया। चैयरमैन ने अपने पत्र में लिखा है कि हाल के दिनों में आप लगातार सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने दो साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.