प्रीतम ने 10 मीटर एयर राइफल में जूनियर विश्व खिताब जीता
नई दिल्ली, जून 22 -- सुहल (जर्मनी)। भारत के 16 वर्षीय युवा निशानेबाज प्रीतम केंद्रे ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। अपने दूसरे ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल रहे पुणे के प्रीतम ने फाइनल में 251.3 अंक जुटाकर तटस्थ खिलाड़ी टिमोफेई एलेनिकॉव और नॉर्वे के जेन्स ओस्टली को पीछे छोड़ा। हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा पास करने वाले प्रीतम क्वालीफिकेशन में 628.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। फाइनल में शुरुआती दो सीरीज के बाद वह छठे स्थान पर खिसक गए थे, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में आरोही तोमर ने किया स्टेट क्वालिफाई उनके साथी पीयूष शर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, मगर वह शीर्ष तीन में जगह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.