औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- बारूण प्रखंड के जनकोप पंचायत के प्रीतमपुर गांव में शुक्रवार को रबी गेहूं फसल कटनी का प्रयोग किया गया। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा खेतों में उतरीं और सांकेतिक रूप से कटनी प्रयोग कार्यक्रम की शुरूआत की। कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण भी डीएम ने किया। उक्त प्रयोग किसान मंदु पांडेय के खेसरा संख्या-622 में किसान सलाहकार विपीन मालाकार को आवंटित किया गया था। फसल कटनी प्रयोग 10 मीटर गुना 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में किया गया। इस कटनी से 15.120 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इस आधार पर औसत उपज दर 30.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। अधिकारियों ने कहा कि फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों को सटीक उपज का अनुमान उपलब्ध कराना तथा कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दक्षता ए...