प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू परिसर में शुक्रवार को प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के शिक्षक और कर्माचरियों ने विवि प्रतिनिधि को हटाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिनों से मांगों के समर्थन में धरना दे रहे हैं। एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है। शिक्षक और कर्मचारियों ने विवि प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि कुलसचिव ने जल्द प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करने आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रो. पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. उपेंद्र सहनी, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.