नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने यौन दुर्व्यवहार के आरोपों से संबंधित मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर की याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए सोमवार को 24 सितंबर की तारीख तय की है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि अधीनस्थ अदालत के रिकॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं। दोनों पक्षों ने लिखित दलीलें दाखिल कर दी हैं। अंतिम सुनवाई अगली तारीख को होगी। अकबर ने अधीनस्थ न्यायालय द्वारा 17 फरवरी, 2021 को रमानी को बरी किये जाने के आदेश को चुनौती दी है। निचली अदालत ने रमानी को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि एक महिला को दशकों बाद भी अपनी पसंद के किसी भी मंच पर अपनी शिकायतें रखने का अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...