मथुरा, मार्च 29 -- राधारानी की ननिहाल मुखराई ग्राम 1 से 8 अप्रैल तक श्यामा-श्याम के दिव्य मिलनोत्सव का साक्षी बनेगा, जिसमें श्रीमद्भागवत कथा का रसमय प्रवाह एवं श्रीकृष्ण रासलीला की साक्षात अनुभूति ब्रजभक्तों को होगी। संतों के सानिध्य में होने जा रहे इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्वयं प्रिया-प्रियतम की कृपा से ही हो रहा है। चरकुला की सांस्कृतिक परंपरा से समृद्ध राधारानी की ननिहाल ग्राम मुखराई में श्यामा-श्याम मिलनोत्सव का अद्भुत आयोजन आगामी 1 से 8 अप्रैल तक होने जा रहा है। संयोजक स्वामी राधाकांत शर्मा ने बताया कि श्यामा-श्याम मिलनोत्सव का आयोजन महंत यादव शरण महाराज बाबू बाबा के सानिध्य में होने जा रहा है। जिसमें संत प्रवर पंडित गया प्रसाद महाराज के लाड़ले ठाकुर संत प्रेमधन लालन महाराज ब्रजभक्तों को प्रिया-प्रियतम के दिव्य श्रीमद्भागवत कथा लील...