कानपुर, मार्च 29 -- मैंगलोर में 24 से 28 मार्च के बीच हुई ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कानपुर की प्रिया शुक्ला ने 84 किग्रा से अधिक भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रिया ने पावरलिफ्टिंग इवेंट में कुल 437.5 किलो एवं स्क्वाट इवेंट में 182.5 किलो वजन उठा कर कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, जिला संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, मो.शिबली, रमन सचान, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, जीतेंद्र, मोतीलाल, सतेंद्र आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.