बगहा, मार्च 22 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण जिले की शिक्षिका प्रिया भारती ने टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का आकर्षक प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। चनपटिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शेखधुरवा की शिक्षिका प्रिया भारती का इस जिले से एकमात्र चयन हुआ था। जिन्हें पवेलियन में निपुण बिहार मिशन से संबंधित अप्पन बिहार निपुण बिहार नामक स्टॉल में टीएलएम मेला 3.0 में प्रदर्शित बेहतरीन शिक्षण-अधिगम सामग्रियों को प्रस्तुत किया।प्रिया भारती ने अपने नवाचारी शिक्षण सामग्री, गतिविधि-आधारित मॉडल और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के प्रयासों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में निपुण बिहार मि...