फरीदाबाद, मार्च 16 -- पलवल। राजकीय मिडिल स्कूल रायपुर में प्राचार्य तरुण सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन उत्साह और जोश के साथ किया गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना था।कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से हुई, जिसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया गया। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से गांव के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। शिविर के समापन अवसर पर सभी एनएसएस स्वयं से...